लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में देरी का बचाव किया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 09:42 IST

Open in App

पोर्टेज (अमेरिका), 20 फरवरी (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को अति आधुनिक कोरोना वायरस टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया तथा खराब मौसम के कारण टीकाकरण अभियान में बाधा को लेकर सफाई दी।

इस दौरे के जरिये वह दिखाना चाहते थे कि देश में खराब मौसम के बावजूद कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में प्रगति हो रही है क्योंकि टीके की 60 लाख खुराक पहुंचाने में देरी से टीकाकरण अभियान को पहला बड़ा झटका लगा है और कई सामुदायिक केंद्रों पर टीकाकरण को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा है।

मौसम की वजह से टीका वितरण के प्रभावित होने की बात को स्वीकार करते हुए मिशिगन स्थित फाइजर के संयंत्र में बाइडन ने कहा कि उनका मानना है कि इस साल के अंत तक हालात सामान्य हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है जिसकी वजह से टीके की खेप गंतव्य तक पहुंचाने में कम से कम तीन दिन में देरी हुई है और व्हाइट हाउस एवं राज्य इस समय की भरपाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बाइडन के दौरे से पहले व्हाइट हाउस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया सलाहकार एंडी स्लाविट ने कहा कि संघीय सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन इस बाधा से उबरने के बाद टीकाकरण करने की अपनी कोशिशें दोगुनी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें