लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की ‘‘धीमी गति’’ की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 13:52 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 टीके के वितरण की गति को लेकर देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की आलोचना की है तथा स्थिति के और बिगड़ने की आशंका जताई।

बाइडन ने कहा, ‘‘हमें ईमानदार होने की आवश्यकता है। अगले कुछ सप्ताह और महीने हमारे देश के लिए बहुत मुश्किल होने वाले है। महामारी के बाद ये संभवत: सबसे मुश्किल महीने होंगे।’’

बाइडन ने ऐसे समय में यह बयान दिया है, जब अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से 3,36,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि वे आगामी चुनौतियों के लिए ‘‘अपनी कमर कस लें’’। उन्होंने अंदेशा जताया कि चीजें ‘‘बेहतर होने से पहले बदतर होंगी।’’

ट्रंप प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसकी साल के अंत तक टीके की दो करोड़ खुराक वितरित करने की योजना है, लेकिन रोग नियंत्रण केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, एक करोड़ 14 लाख खुराक वितरित की गई हैं और केवल 21 लाख लोगों को पहली खुराक मिल पाई है।

बाइडन ने कहा कि मौजूदा गति से यदि टीकाकरण जारी रहा, तो अमेरिकियों को टीका देने में महीनों नहीं, बल्कि वर्षों का समय लग जाएगा।

उन्होंने टीकाकरण की गति पांच से छह गुणा तेज करने का संकल्प लिया, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि इसके बावजूद अमेरिकियों को टीका देने में ‘‘महीनों का समय’’ लग जाएगा।

बाइडन 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह चीजों को पटरी पर लाने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाए।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं अभियान को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?