लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकियों, दक्षिण एशियाई, दक्षिण पूर्व एशियाई लोगों को उनके नववर्ष पर बधाई दी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 08:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों, दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई नागरिकों को उनके नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं।

बाइडन ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘(प्रथम महिला) जिल (बाइडन) और मैं दक्षिण एशिया एवं दक्षिण पूर्व एशियाई समुदायों को वैशाखी, नवरात्री, सोनक्रान और इस सप्ताह आगामी नववर्ष की बधाई देते हैं। बंगाली, कंबोडियाई, लाओ, म्यांमा, नेपाली, सिंहली, तमिल, थाई और विशु नववर्ष की बधाई।’’

बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला ने कई सांसदों के साथ वैशाखी के अवसर पर भारतीय मूल के अमेरिकियों और सिखों को बधाई दी।

भारतवंशी अमेरिकी सांसद डॉ अमी बेरा ने कहा, ‘‘देशभर के सिख समुदाय को खुशहाल और स्वस्थ वैशाखी की शुभकामनाएं।’’

एक अन्य भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका और दुनिया भर के सिख समुदाय को वैशाखी की शुभकामनाएं।’’

सांसद फ्रैंक पैलोन ने कहा, ‘‘न्यूजर्सी और दुनियाभर में वैशाखी मना रहे लोगों को शुभकामनाएं।’’

पैलोन और सांसद जॉन गारामेंडी ने सिख समुदाय के वैशाखी के आयोजन के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया है।

इस अवसर पर अन्य सांसदों ने भी शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब