लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान की ‘‘धीमी गति’’ की निंदा की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 08:12 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 30 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 टीके के वितरण की गति को लेकर देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की निंदा की है।

बाइडन ने कहा कि मौजूदा गति से यदि टीकाकरण जारी रहा, तो अमेरिकियों को टीका देने में महीनों नहीं, बल्कि वर्षों का समय लग जाएगा।

उन्होंने टीकाकरण की गति पांच से छह गुणा तेज करने का संकल्प लिया, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि इसके बावजूद अमेरिकियों को टीका देने में ‘‘महीनों का समय’’ लग जाएगा।

बाइडन 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वह चीजों को पटरी पर लाने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाए।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं अभियान को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब