लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पहली पत्नी और बेटी की मौत की 48वीं बरसी मनाई

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन ने अपनी पहली पत्नी और बेटी की मौत की 48वीं बरसी मनाई तथा उस गिरजाघर में सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए उन्हें दफनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि नाइला बाइडन और उनकी 13 महीने की बेटी नाओमी की मौत उस समय हो गई थी जब वे क्रिसमस ट्री लेने जा रही थीं और उनकी कार को ट्रैक्टर ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी।

इस हादसे में उनके बेटे हंटर और ब्यू गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी उम्र उस समय क्रमश: तीन और चार साल थी।

यह वह समय था जब बाइडन सीनेट के लिए निर्वाचित हुए थे और वाशिंगटन में कार्यालय स्थापित करने का काम देख रहे थे।

बाइडन अपनी दूसरी पत्नी जिल बाइडन के साथ ब्रैडीवाइन स्थित रोमन कैथोलिक चर्च सेंट जोसफ में शुक्रवार को आयोजित सुबह की प्रार्थना में शामिल हुए।

सामूहिक प्रार्थना के बाद बाइडन श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस गिरजाघर में स्थित नाइला और नाओमी की कब्र तक गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें