लाइव न्यूज़ :

मैकार्थी को जलवायु परिवर्तन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना का प्रमुख चुन सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: December 16, 2020 09:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 दिसम्बर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन पर्यावरण एजेंसी की पूर्व प्रमुख जीना मैकार्थी को जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर समन्वित घरेलू अभियान की उनकी महत्वाकांक्षी योजना का प्रमुख चुन सकते हैं।

योजना से अवगत एक व्यक्ति ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर ‘एपी’ को बताया कि मैकार्थी का चयन किया जा सकता है, क्योंकि अभी तक कई पदों पर बाइडन ने उनके उप राष्ट्रपति कार्यकाल में उनके साथ काम कर चुके लोगों का चयन किया है।

जलवायु प्रयासों में मैकार्थी के समकक्ष पूर्व विदेश मंत्री जॉन कैरी होंगे, जिन्हें बाइडन ने राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के लिए अपने जलवायु दूत के रूप में नामित किया है।

मैकार्थी (66) पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल में 2013 से 2017 के बीच पर्यावरण संरक्षण एजेंसी की प्रशासक थीं। वह ओबामा के पहले कार्यकाल में वायु एवं विकिरण कार्यालय की सहायक प्रशासक थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला