लाइव न्यूज़ :

बंदूकों पर नियंत्रण को लेकर नये कदमों की घोषणा कर सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन पद संभालने के बाद के अपने पहले बड़े बंदूक नियंत्रण उपायों के तहत बृहस्पतिवार को उन कदमों की घोषणा करने जा रहे हैं जिसका उद्देश्य ‘बंदूक हिंसा से जन स्वास्थ्य महामारी’ पर लगाम लगाना है।

बाइडन पूर्व संघीय एजेंट तथा बंदूक नियंत्रण समूह गिफोर्ड्स में सलाहकार डेविड चिपमैन को अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र तथा विस्फोटक ब्यूरो का निदेशक भी घोषित करने वाले हैं।

अमेरिका में हाल के हफ्तों में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद बाइडन पर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने बार-बार विधायी कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया है।

पिछले महीने बंदूक रखने वाले लोगों की पृष्ठभूमि की जांच करने वाले विधेयक को पारित किया गया था, लेकिन सीनेट में बंदूक नियंत्रण उपायों के पारित होने की संभावना कमजोर हैं जहां रिपब्लिकन अधिकतर प्रस्तावों के खिलाफ पूरी तरह एकजुट रहते हैं।

व्हाइट हाउस के एक दस्तावेज में कहा गया कि हाल ही में गोलीबारी की घटनाओं ने इस महामारी की कठिनाइयों को उजागर किया है।

रोज गार्डन में होने वाले समारोह में बाइडन के साथ अटॉर्नी जनरल मैरिक गारलैंड भाग ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब