लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने संघीय कर्मियों के टीकाकरण पर बल दिया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 20:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

सूत्रों के अनुसार उनका मकसद टीकाकरण को बढ़ावा देना और वायरस के डेल्टा स्वरूप पर काबू पाना है। डेल्टा स्वरूप के कारण हर हफ्ते हजारों लोगों की जान ले रहा है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए फिर से खतरा पैदा हो रहा है।

बाइडन ने कुछ हफ्ते पहले ही आदेश जारी कर संघीय कर्मचारियों को कोविड टीका लेने या कठोर जांच कराने और मास्क संबंधी दिशानिर्देश का पालन करने को कहा था। बाइडन ने एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कर्मचारियों और संघीय सरकार के साथ काम करने वाले ठेकेदारों के लिए टीकाकरण की आवश्यकता जतायी गयी है।

उनका यह कदम बृहस्पतिवार को दोपहर बाद होने वाले भाषण से पहले उठाया गया है। कोरोना वायरस के नए मामलों में वृद्धि और कोविड टीकाकरण की ठहरती गति पर गौर करने के लिए छह-स्तरीय योजना की रूपरेखा तैयार की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब