लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने नागरिकता के मामले पर द्विदलीय कदम उठाने का किया आह्वान

By भाषा | Updated: July 3, 2021 10:32 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान अमेरिका के निर्माण में प्रवासियों के योगदान की सराहना की और उन्हें नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए दोनों दलों द्वारा कदम उठाए जाने का आह्वान किया।

बाइडन ने कहा, ‘‘हमें एक ऐसी आव्रजन प्रणाली की आवश्यकता है जो हमारे मूल्यों को भी प्रदर्शित करे और हमारे कानून का भी पालन करे।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि जिन प्रवासियों को बचपन में अवैध रूप से अमेरिका लाया गया, जो अपने मूल देश में किसी समस्या के कारण यहां आए और जिसने पास अस्थायी संरक्षण का दर्जा है, उनकी नागरिकता सुनिश्चित करने के लिए एक कानून होना चाहिए।

बाइडन ने हालांकि इस टिप्पणी के दौरान उस प्रस्ताव की बात नहीं की, जिसमें उन्होंने अधिकतर प्रवासियों को कानूनी दर्जे के लिए आवेदन करने और फिर नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन करने का व्यापक विकल्प देने की बात की थी।

फरवरी में, बाइडन और डेमोक्रेट सांसदों ने आव्रजन में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव रखा था, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लगभग 1.1 करोड़ लोगों की नागरिकता के लिए आठ वर्षीय एक मार्ग सुझाया गया था, जिसे रिपब्लिकन सांसदों ने बाधित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा