लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने देश की विभिन्न समस्याओं के लिए कोविड को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 नवंबर (एपी) अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है, उद्योग-धंधों की हालत खराब है, राष्ट्रपति जो बाइडन की राजनीतिक स्थिति भी प्रभावित हुयी है और व्हाइट हाउस ने इन सभी समस्याओं के लिए कोविड-19 को जिम्मेदार ठहराया है।

बाइडन की टीम देश की समस्या और उनकी राजनीतिक दिक्कतों के लिए महामारी को जिम्मेदार ठहरा रही है। व्हाइट हाउस का मानना है कि देश और बाइडन की राजनीति को पटरी पर लाने का एक ही उपाय है- देश में कोविड-19 पर नियंत्रण करना।

लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण व्हाइट हाउस के लिए मुश्किल चुनौती साबित हो रहा है। पिछली गर्मियों में कोरोना को भगाने का दावा किया गया था, लेकिन वायरस का नया स्वरूप डेल्टा भयावह रूप में लौटा तथा सभी दावों को गलत साबित कर दिया। देश में स्थिति यह है कि लाखों की संख्या में अमेरिकी नागरिकों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है और देश की अर्थव्यवस्था महामारी के वक्त पैदा हुई समस्याओं से जूझ रही है।

इन सबके बीच अब कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन आ गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी बेहद चिंता में हैं और नये सिरे से यात्राओं पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, बाजार में भी दहशत का माहौल है।

हालांकि, अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है, लेकिन अब भी तमाम ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं कि महामारी खत्म होने के बाद भी कोविड अपना गहरा निशान छोड़ जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना