लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पेनसिल्वेनिया में अपने भांजे की शादी में की शिरकत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:07 IST

Open in App

केनेट स्क्वायर (अमेरिका), 12 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेनसिल्वेनिया में सोमवार को अपने भांजे कफ ओवेन्स की शादी में शिरकत की। इसके बाद वह वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन भी विवाह समारोह में पहुंचीं। कफ ओवेन्स, बाइडन की बहन वालेरी बाइडन ओवेन्स के बेटे हैं।

कफ ओवेन्स की शादी मेगन ओटूल किंग के साथ हुई, जो अमेरिकी रियलिटी शो ‘द रियल हाउसवाइव्स ऑफ ऑरेंज काउंटी’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं, ओवेन्स एक अटॉर्नी हैं।

विवाह समारोह का आयोजन वालेरी बाइडन ओवेन्स के घर पर किया गया था। किंग ने इंस्टाग्राम पर ओवेन्स के साथ सितंबर में एक तस्वीर साझा करते हुए अपने संबंध की जानकारी साझा की थी।

किंग की यह दूसरी शादी है, इससे पहले उन्होंने सेवानिवृत्त एमएलबी खिलाड़ी जिम एडमंड्स से शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें