लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने सुसान राइस को व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की अहम जिम्मेदारी सौंपी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस को व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की अहम जिम्मेदारी सौंपी, जबकि टॉम विलसैक को कृषि मंत्री एवं कैथरीन टाई को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि नामित किया।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रह चुकी राइस व्हाइट हाउस घरेलू नीति परिषद की निदेशक के रूप में सेवा देंगी।

बाइडन ने सांसद मार्सिया फुज को आवास एवं शहरी विकास मंत्री बनाया, जबकि डेनिस मैकडोनो को पूर्व सैनिकों की देखभाल संबंधी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी।

बाइडन ने कहा कि लोकसवकों का यह समर्पित और उत्कृष्ट समूह समस्याओं का निदान करने तथा बड़ी चुनौतियों के बीच अमेरिकियों के लिए संभावनाओं को विस्तारित करने के साथ उच्चतम स्तर का अनुभव, संवेदना और सत्यनिष्ठा लाएगा।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि प्रशासनिक सदस्यों का यह नया दल कई अन्य चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो