लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अपने प्रशासन से भारत को सभी प्रकार का सहयोग मुहैया कराने को कहा: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 12:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, एक मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन से कहा है कि वह कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराएं।

बाइडन प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाइडन ने शुक्रवार को यहां डलास हवाईअड्डे पर अपने दो शीर्ष अधिकारियों को भेजा, जहां से ऑक्सीजन सिलेंडरों, एन95 मास्क और टीकों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले फिल्टरों समेत यूएसएआईडी (यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डिवेल्पमेंट) सहायता सामग्री के साथ एक अन्य उड़ान नयी दिल्ली भेजी गई। पहली दो उड़ानें इससे एक दिन पहले नयी दिल्ली पहुंची थीं।

व्हाइट हाउस में बाइडन की एशिया संबंधी नीति के प्रमुख कर्ट कैम्पबेल ने शुक्रवार शाम को हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (बाइडन ने) कहा कि अच्छी बात है। काम जारी रखो।’’

कैम्पबेल जॉर्जिया के दौरे में बाइडन के साथ गए थे। उन्होंने वहां से लौटते समय राष्ट्रपति को भारत को कोविड-19 से निपटने के लिए मुहैया कराई जा रही मदद की जानकारी दी।

डलास हवाईअड्डे पर मौजूद अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति बाइडन समेत पूरे प्रशासन ने संपर्क किया और बाइडन ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

संधू ने कहा, ‘‘हम इसकी सराहना करते हैं।’’

उन्होंने भारत को अमेरिका के दोनों दलों से मिल रहे समर्थन की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला