लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने कोविड-19 प्रतिक्रिया टीम में विदुर शर्मा को जांच के नीतिगत मामलों का सलाहकार नियुक्त किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ विदुर शर्मा को अपने कोविड-19 प्रतिक्रिया टीम में जांच मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है।

इसके साथ ही बाइडन ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए पूरे देश में टीकाकरण का विस्तार करने का महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

उन्होंने शुक्रवार को अपनी कोविड-19 प्रतिक्रिया टीम के सदस्यों की नियुक्ति के साथ शर्मा को जांच मामलों में नीति संबंधी सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि ओबामा प्रशासन के दौरान शर्मा ने घरेलू नीति परिषद में स्वास्थ्य नीति सलाहकार की जिम्मेदारी निभाई थी।

शर्मा ने सस्ते स्वास्थ्य कानून जिसे ओबामा केयर के नाम से जाना जाता है का समर्थन किया था।

शर्मा का जन्म विस्कोंसिन में हुआ था और वह अप्रवासी भारतीय की संतान है। उन्होंने हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और सेंट लुइस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक