लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारत में अंतरिम राजदूत के रूप में शीर्ष राजनयिक डेनियल स्मिथ को किया नियुक्त

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, एक मई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में कोविड-19 संक्रमण के कारण पैदा हुए मानवीय संकट के बीच अपने अंतरिम राजदूत के तौर पर डेनियल स्मिथ को भारत भेजने का फैसला किया है, ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जा सके।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हाल में कार्यवाहक विदेश मंत्री एवं कार्यवाहक उप विदेश मंत्री के तौर पर सेवाएं दे चुके, विदेश सेवा संस्थान के निदेशक राजदूत डेनियल स्मिथ भारत में अमेरिकी दूतावास के अंतरिम प्रमुख के तौर पर सेवाएं देने के लिए नयी दिल्ली रवाना होंगे।’’

भारत में अमेरिकी राजदूत का पद 20 जनवरी से रिक्त पड़ा है। बाइडन ने 46वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को ही शपथ ग्रहण की थी। इस पद पर नियुक्ति के लिए सीनेट की पुष्टि की आवश्यकता होती है। पद के लिए नामित होने के बाद पुष्टि होने की प्रक्रिया में कई महीने लग जाते हैं।

भारत में गहरा रहे मानवीय संकट के बीच, बाइडन प्रशासन नयी दिल्ली में अपने दूतावास प्रमुख के पद को रिक्त नहीं रख सकता था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘स्मिथ की नियुक्ति भारत सरकार और भारतीय लोगों के साथ साझेदारी के प्रति अमेरिका की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत में शनिवार को संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई तथा 3,523 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल