लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नियु​क्त किया : मीडिया रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 4, 2020 14:31 IST

Open in App

एल के झा

वाशिंगटन, चार दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड—19 पर अपने प्रमुख सलाहकार एवं भारतीय मूल के अमेरिकी डा. विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है। बहरहाल, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गयी है। मीडिया में आयी खबर में इसकी जानकारी दी गयी है ।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मूर्ति को ओबामा प्रशासन में भी यही भूमिका दी गई थी। ट्रम्प प्रशासन के दौरान उन्हें अचानक पद से हटना पड़ा था ।

बाइडन के तीन सदस्यीय कोविड—19 सलाहकार बोर्ड में 43 साल के भारतीय मूल के डॉक्टर मूर्ति शामिल हैं।

इस निर्णय में शामिल रहने वाले एक व्यक्ति के हवाले से गुरूवार को वाशिंगटन पोस्ट की खबरों में कहा गया है कि अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक एच मूर्ति को पुरानी भूमिका अदा करने के लिये कहा गया है ।

इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जायेगी ।

अमेरिका में सर्जन जनरल का कार्यकाल चार साल का होता है और वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामलों में सरकार का शीर्ष अधिकारी होता है। मौजूदा कार्यकाल में इस पद पर जेरोम एडम्स नियुक्त हैं।

सीनेट में 51—43 मतों की मंजूरी के बाद मूर्ति को को 15 दिसंबर 2014 को सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 21 अप्रैल 2017 को उन्हें पदमुक्त कर दिया था ।

डॉक्टर्स फॉर अमेरिका के सह संस्थापक डा मूर्ति ने कई अस्पतालों में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?