लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का समाधान करने की बाइडन से अपील

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 31 जनवरी एक सिंधी-अमेरिकी संगठन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और राष्ट्र प्रायोजित पर्यावरणीय क्षति की समस्या का समाधान करें।

सिंधी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक मुनवर लाघरी ने बाइडन को लिखे पत्र में कहा कि हर दिन लोगों को जबरन गायब करने, हत्याएं और धार्मिक अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘हम सिंधी आपके संज्ञान में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन और सिंध प्रांत में जारी राष्ट्र प्रायोजित पर्यावरणीय आपदाओं को लाना चाहते हैं जिन्हें लोगों की जिंदगियों और सिंधी लोगों की आजीविका की कीमत पर अंजाम दिया जा रहा है।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘हाल में लापता लोगों को ढूंढने के लिए निकाले गए लंबे मार्च में शामिल लोगों को सिंध-पंजाब की सीमा पर पहुंचते ही पीटा गया। महिला प्रदर्शनकारियों के बाल खींचे गए, उन्हें गिरफ्तार किया गया और पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें जंजीरों में बांध दिया।’’

पत्र में सिंधी फाउंडेशन ने पाकिस्तान में सिंधु नदी पर चीन के सहयोग से बनाए जा रहे बांध का भी जिक्र किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल