लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने देशवासियों से बूस्टर खुराक लेने की अपील की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:18 IST

Open in App

बेथस्डा (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सर्दियों में कोविड-19 के मामले बढ़ने की आशंका के बीच बृहस्पतिवार को देशवासियों से बूस्टर खुराक लेने की अपील की। उन्होंने कोई नयी बड़ी पाबंदी लगाने की बात नहीं कही।

बाइडन चाहते हैं कि बीमा कंपनियां घर पर कोविड-19 जांच का खर्च उठाए और वह अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए जांच की अनिवार्यता को सख्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य देश अपनी सीमाएं बंद कर रहे हैं और लॉकडाउन फिर से लगा रहे हैं लेकिन इस बार वह कोई अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाएंगे।

बाइडन ने वैज्ञानिक सलाहकारों के साथ बैठक के बाद मेरीलैंड में राष्ट्रीय संस्थानों का दौरा करने के दौरान कहा, ‘‘विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्दियों में आगामी हफ्तों में कोविड-19 के मामले बढ़ेंगे इसलिए हमें तैयार रहने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी नयी रणनीति में लॉकडाउन शामिल नहीं है।

अमेरिका में अभी करीब 10 करोड़ नागरिक बूस्टर खुराक लेने के योग्य है तथा हर दिन और लोग इसके योग्य बन रहे हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘जाइए और अभी बूस्टर खुराक लीजिए।’’

बाइडन ने कहा कि अगले हफ्ते से अमेरिका में आने वाले सभी यात्रियों को विमान में सवार होने के एक दिन के भीतर कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी, चाहे वे किसी भी देश के नागरिक हो या उन्होंने टीके की खुराक ले रखी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा