लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को बाहर करने पर माफी मांगी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:21 IST

Open in App

ग्लासगो, एक नवंबर (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका को बाहर कर लेने के अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के लिए संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।

बाइडन सोमवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शिखर सम्मेलन संबोधित कर रहे थे, जहां विश्व के नेता सदी के मध्य तक वैश्विक तापमान को सीमित करने के समझौते को लागू करने पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, ‘‘मुझे माफी नहीं मांगनी चाहिए, लेकिन मैं इस तथ्य के लिए माफी मांगता हूं कि अमेरिका की पूर्ववर्ती सरकार ने देश को पेरिस समझौते से हटा लिया और हमें लक्ष्य से थोड़ा पीछे कर दिया।’’

बाइडन ने जलवायु के प्रति पिछले प्रशासन के दृष्टिकोण की अक्सर आलोचना की है, लेकिन इससे पहले दुनिया के समक्ष सार्वजनिक रूप से खेद नहीं जताया था। बाइडन ने 20 जनवरी को कार्यभार संभालने के बाद पेरिस समझौते में फिर से लौटने की प्रतिबद्धता जताई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी