लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को ‘झूठा’ कहने के लिए बाइडेन ने जताया खेद

By भाषा | Updated: October 6, 2020 21:44 IST

जो बाइडेन ने मियामी, फ्लोरिडा में ‘एनबीसी न्यूज’ की तरफ से आयोजित टाउन हॉल में एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे उन्हें विदूषक कहने के बजाए कहना चाहिए था कि यह विदूषक की तरह का बयान है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते क्लीवलैंड में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच पहली बहस के दौरान बाइडेन ने ट्रम्प को ‘‘झूठा’’ और ‘‘विदूषक’’ कहा था। जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच इस महीने के अंत तक दो और बहस होनी हैं। 

वॉशिंगटन:  डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि पहले बहस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘‘विदूषक’’ कहने पर उन्हें दुख है। इस टिप्पणी के कारण बहस में कई बार बाधाएं आईं और तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। बाइडेन ने मियामी, फ्लोरिडा में ‘एनबीसी न्यूज’ की तरफ से आयोजित टाउन हॉल में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे उन्हें विदूषक कहने के बजाए कहना चाहिए था कि यह विदूषक की तरह का बयान है।’’

पिछले हफ्ते क्लीवलैंड में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच पहली बहस के दौरान बाइडेन ने ट्रम्प को ‘‘झूठा’’ और ‘‘विदूषक’’ कहा था। दोनों उम्मीदवारों के बीच रंगभेद, अर्थव्यवस्था और जलवायु सहित कई मुद्दों पर तीखी बहस हुई थी। मियामी में सोमवार की रात बाइडेन से पूछा गया, ‘‘यह खराब बहस थी। यह काफी निचले स्तर तक चली गई थी।

आपने उन्हें विदूषक, मूर्ख कहा। आपने उनसे मुंह बंद करने के लिए कहा। मेरा मानना है कि अधिकतर लोगों का मानना है कि राष्ट्रपति आपको रोक रहे थे। लेकिन लगता है कि आपने कुछ भाषाएं कहीं जो आपके खिलाफ जाती हैं। क्या आपको इन पर खेद है?’’

बाइडेन ने ट्रम्प के लिए विदूषक शब्द का इस्तेमाल करने के कारण बताते हुए कहा, ‘‘मैं कहना चाहता था कि मैं किस तरह से उन्हें बहस का सम्मान करने, शाम का सम्मान करने, संचालक का सम्मान करने के लिए मनाऊं और बोलने का अवसर मिले।

एक बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई, वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते थे। वह मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते थे।’’ बाइडेन और ट्रम्प के बीच इस महीने के अंत तक दो और बहस होनी हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल