लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पश्चिमी देशों के गठबंधन में अमेरिका की वापसी की घोषणा की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 10:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि ‘ट्रांस अटलांटिक गठबंधन’ में अमेरिका की वापसी हो चुकी है। सदस्य देशों ने उनकी घोषणा का जोरदार स्वागत किया।

बाइडन ने वार्षिक ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। उन्होंने ईरान के साथ परमाणु समझौते में अमेरिका के फिर से शामिल होने, चीन और रूस द्वारा पेश आर्थिक और सुरक्षा से संबंधित चुनौतियां, कोरोना वायरस के कारण नुकसान की भरपाई जैसे मुद्दे भी उठाए। बाइडन ने कहा है कि वह अमेरिका और पश्चिम के सहयोगियों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करेंगे।

अपने संबोधन में पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना बाइडन ने गठबंधन को फिर से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जिसका सदस्य देशों ने जोरदार स्वागत किया।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि पिछले कुछ साल में अटलांटिक महासागर के पार के देशों के साथ संबंधों में काफी खिंचाव रहा। अमेरिका फिर से यूरोप के साथ प्रतिबद्धता व्यक्त करना चाहता है, आपसे मशविरा करना चाहता है।’’

राष्ट्रपति ने शुक्रवार को डिजिटल तरीके से आयोजित सात औद्योगिक देशों के समूह की बैठक में भी भागीदारी की, जहां उन्होंने ‘‘कोविड-19 से निपटने, तथा आर्थिक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने का संकल्प जताया।’’

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने म्यूनिख सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘गठबंधन में अमेरिका का स्वागत है।’’

वहीं, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के बीच अब भी कुछ मुद्दों पर मतभेद है।

चीन की आर्थिक महत्वाकांक्षा को यूरोप बड़ा खतरा नहीं मानता है जबकि अमेरिका के लिए यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। रूस को लेकर भी अमेरिका के रुख पर यूरोप के देशों में मतभेद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा