लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 टीके साझा करने की योजना की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में कोविड-19 टीके की अतिरिक्त 75 प्रतिशत खुराकें संयुक्त राष्ट्र के सहयोग वाली ‘कोवैक्स’ पहल को आवंटित करने की योजना की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

इसके तहत अतिरिक्त 2.5 करोड़ खुराकों में पहली किस्त के तौर पर करीब 1.9 करोड़ खुराकें दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ अफ्रीका के लिए आवंटित की जाएंगी।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के तीन अन्य नेताओं से इस संबंध में बातचीत की और उन्हें बताया कि अमेरिका संबंधित देशों को कोविड-19 रोधी टीके की 2.5 करोड़ खुराकें साझा करेगा।

राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में विस्तार से बताया कि अमेरिका 2.5 करोड़ टीकों का आवंटन किस प्रकार करेगा।

बाइडन ने कहा, ‘‘कम से कम 75 प्रतिशत खुराकें- करीब 1.9 करोड़ खुराकें ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए साझा की जाएंगी। इसमें लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र को साठ लाख, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को 70 लाख और करीब पचास लाख खुराकें अफ्रीका को दी जाएंगी।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘बाकी साठ लाख खुराकें सीधे उन देशों को दी जाएंगी जहां पर संक्रमण के मामले बढ़े हैं, जो संकट में हैं। इसमें अमेरिका अपने भागीदार और कनाडा, मैक्सिको समेत पड़ोसियों, भारत और कोरिया गणराज्य को टीके देगा।’’

पिछले कुछ समय से बाइडन प्रशासन पर भारत जैसे देशों में अतिरिक्त खुराकें भेजने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था जहां टीके की किल्लत पैदा हो गयी है।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम कनाडा और मैक्सिको के साथ 40 लाख से ज्यादा खुराकें पहले ही साझा कर चुके हैं और पिछले महीने मैंने घोषणा की थी कि जून अंत तक अमेरिका दुनिया के साथ आठ करोड़ खुराकें साझा करेगा।’’

उन्होंने कहा कि महामारी को खत्म करने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा की बेहतरी के लिए मजबूत अमेरिकी नेतृत्व बहुत जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा