लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले मुख्य सदस्यों के नामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 12:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने जलवायु परिवर्तन पर और ऊर्जा क्षेत्र के लिए अपनी टीम की घोषणा की जबकि उनकी टीम ने कहा कि वे सत्ता संभालने के पहले दिन से ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटने में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कांग्रेस सदस्य डेब हालांड को आंतरिक मामलों का मंत्री, जेनिफर ग्रानहोल्म को ऊर्जा मंत्री, माइकल रेगन को पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी का प्रशासक और ब्रेंडा मैलोरी को पर्यावरण गुणवत्ता से संबंधित परिषद का अध्यक्ष नामित किया है।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को जिना मैकार्थी को राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार और अली जैदी को राष्ट्रीय जलवायु उप सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की है। बाइडन प्रशासन में जैदी सबसे बड़ा पद हासिल करने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी अधिकारी हैं।

बाइडन ने एक बयान में कहा कि यह टीम पहले दिन से जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटना शुरू करेगी और इसके कदम विज्ञान और बराबरी पर आधारित होंगे। बाइडन ने स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य की मांगों पर भी काम करने की बात कही, जिससे समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलेगा।

बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा है कि वे राष्ट्रपति बनने के पहले दिन ही पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?