लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने मेरिक गार्लेंड को अटॉर्नी जनरल नामित करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:23 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जनवरी (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मेरिक गार्लेंड को अटॉनी जनरल नामित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। भारतवंशी वनिता गुप्ता एसोसिएट अटॉर्नी जनरल होंगी।

बाइडन ने कहा कि संघीय अपीली अदालत के न्यायाधीश गार्लेंड और तीन अन्य वकीलों को न्याय विभाग के वरिष्ठ पदों के लिए चुना गया है जो एजेंसी की ‘‘आजादी को बहाल’’ करेंगे और कानून के शासन के प्रति भरोसा बढ़ाएंगे।

गार्लेंड एक अनुभवी न्यायाधीश हैं, जो दशकों पहले न्याय विभाग में वरिष्ठ पद पर रह चुके हैं। उन्होंने 1995 के ओकलाहोमा बम विस्फोट मामले में अभियोजन के सुपरवाइजर की भूमिका भी निभाई थी।

न्याय विभाग के शीर्ष पदों के लिए लीसा मोनेको को डिप्टी अटॉर्नी जनरल तथा न्याय विभाग में नागरिक अधिकारों की पूर्व प्रमुख भारतवंशी वनिता गुप्ता को एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित करने की घोषणा की है।

इसके अलावा क्रिस्टेन क्लार्क को नागरिक अधिकारों के लिए असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल के तौर पर नामित करने की घोषणा की गयी है।

अटॉर्नी जनरल के लिए पूर्व सीनेटर डग जोंस, डी एला और पूर्व डिप्टी अटॉर्नी जनरल सेल्ली येट्स भी दावेदार थे।

नागरिक अधिकारों के मामलों में व्यापक अनुभव रखने वाली दो महिलाओं गुप्ता और क्लार्क को चुना जाना दिखाता है कि नए प्रशासन में प्रगतिशील मूल्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

गार्लेंड को पद संभालने पर बाइडन के बेटे हंटर के खिलाफ कर संबंधी जांच के मामलों का भी सामना करना होगा। पिछले वर्षों में न्याय विभाग के कामकाज को लेकर उठे सवालों से भी उन्हें निपटना होगा। पिछले वर्षों में डेमोक्रेटिक पार्टी कई मौकों पर न्याय विभाग में राजनीतिकरण का आरोप लगा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी