लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने दो भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को प्रमुख पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 00:33 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को दो भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को देश के दो प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की जिनमें एक शीर्ष वकील और एक कार्यकारी अधिकारी हैं।

बाइडन के इस फैसले को मीरा जोशी और राधिका फॉक्स की पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है जो 20 जनवरी को बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के पहले दिन ही प्रशासन में शामिल हो गई थीं।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जोशी को परिवहन विभाग में संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक के लिए नामित किया गया है, जबकि फॉक्स को जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के सहायक प्रशासक के लिए नामित किया गया है।

जोशी को 20 जनवरी, 2021 को संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के उप प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी दिन, बाइडन ने जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के लिए प्रधान उप सहायक प्रशासक के पद पर फॉक्स को नियुक्त किया था।

बाइडन ने पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के मुख्य वित्तीय अधिकारी के लिए फैसल अमीन को नामित करने के अपने इरादे की घोषणा भी की। अमीन वर्तमान में राष्ट्रपति के कार्यकारी कार्यालय में प्रशासन के उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब