लाइव न्यूज़ :

बाइडन और तीन यूरोपीय साझेदारों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:53 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और तीन यूरोपीय साझेदारों ने शनिवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के कूटनीतिक समाधान के लिए रणनीति पर चर्चा की। ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर आगे बढ़ते हुए समस्या उत्पन्न कर रहा है।

बाइडन की जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं के साथ ऐसे समय वार्ता हुई है जब ईरान परमाणु हथियार बनाने के स्तर तक यूरेनियम के संवर्धन के कार्य को जारी रखे हुए है। यूरोप के इन तीन देशों के समूह को ‘ई-3’ भी कहा जाता है।

बाइडन 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने और ईरान को समझौते के अनुपालन के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे हैं।

बाइडन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बंद कमरे में चर्चा से पहले सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। बाइडन से जब पूछा गया कि कब वह ईरान के साथ रुकी हुई वार्ता बहाल करना चाहते हैं? इसपर उन्होंने कहा, ‘‘ वार्ता बहाल होने वाली है।’’

गौरतलब है कि ईरान को अब भी विएना में होने जा रही परमाणु वार्ता की मेज पर आने की प्रतिबद्धता जतानी है लेकिन उसने संकेत दिया है कि वह अगले सप्ताह नवंबर के आखिर में वार्ता बहाल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगा।

नेताओं की बातचीत से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान ने कहा कि जर्मनी की एंजेला मर्केल, फ्रांस के एमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के बोरिस जॉनसन के साथ बैठक में नेता ‘‘इस मुद्दे पर एक जैसी बात कहेंगे।’’

परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने कहा है कि ईरान समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 के परमाणु समझौते से देश को अलग कर दिया था। अमेरिका ने वाशिंगटन तथा तेहरान को वापस समझौते के अनुपालन के लिए राजी करने के मकसद से अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता में भाग लिया है। इस मुद्दे पर विएना में हुई वार्ता में जून से गतिरोध पैदा है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने सत्ता संभाली।

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन और यूरोपीय संघ इस समझौते का हिस्सा बने हुए हैं।

शनिवार को होने वाली बैठक से कुछ दिन पहले ईरान के उप विदेश मंत्री और मुख्य वार्ताकार अली बागेरी ने ट्वीट किया था कि ईरान नवंबर के अंत तक समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने पर राजी हो गया है और वार्ता शुरू करने की तारीख की ‘‘घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।’’

सुलिवान ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अमेरिका अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या ईरान वार्ता को लेकर गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला