लाइव न्यूज़ :

बाइडन और सुगा क्वाड की अगली व्यक्तिगत बैठक की शुक्रवार को कर सकते हैं घोषणा: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और जापान के प्रधानमंत्री सुगा योशिहिदे चतुष्पदीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य नेताओं के बीच आमने-सामने की आगामी बैठक की शुक्रवार को घोषणा कर सकते हैं, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी भाग लेंगे।

सुगा बृहस्पतिवार रात को यहां पहुंचे और वह शुक्रवार को व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात करेंगे।

बाइडन कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच किसी अन्य देश के नेता के साथ पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

अमेरिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘‘क्वाड भले ही एक अनौपचारिक बैठक है, लेकिन हम इसे हिंद-प्रशांत संबंधी नीति को आगे ले जाने में अहम मानते हैं।’’

अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि बाइडन और सुगा क्वाड के संबंध में चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि चारों नेताओं की आमने-सामने की आगामी बैठक के समय पर चर्चा और इस संबंध में घोषणा कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों नेता इसकी (क्वाड की) समीक्षा करेंगे और क्वाड संबंधी भविष्य की योजनाओं को रेखांकित करेंगे।’’

क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, बाइडन और सुगा ने 12 मार्च को पहला डिजिटल शिखर सम्मेलन किया था। यह सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता की पृष्ठभूमि में किया गया था।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि बाइडन और सुगा कोविड-19 टीके पर भी चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना