लाइव न्यूज़ :

बाइडन और पुतिन ने सीरिया, अफगानिस्तान पर की चर्चा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता में उनसे सीरिया में अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता पहुंचाने के अंतिम बिन्दु को बंद करने के प्रयास छोड़ने को कहा जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह मामला अमेरिका के लिए कितना महत्वपूर्ण है। बहरहाल, इसे खुला रखने पर कोई समझौता नहीं हुआ।

रूस उस मार्ग को बंद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का इस्तेमाल करने की धमकी दे रहा है जिससे सीरिया में गृहयुद्ध से आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लाखों सीरियाई नागरिकों को सहायता पहुंचाई जाती है।

दरअसल, रूस ने केवल एक सीमा से मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सीरिया सरकार को लाखों जरूरतमंदों को दी जाने वाली हर तरह की सहायता पर नियंत्रण रखना चाहिए।

अब यह मानवीय सहायता तुर्की से सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित केवल एक सीमा से पहुंचाई जा रही है। यह सब सीरिया के करीबी सहयोगी रूस के दबाव के चलते हुआ है।

बाइडन ने कहा कि पुतिन ने अफगानिस्तान के बारे में पूछा और वहां शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की इच्छा जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पुतिन को बताया कि यह काफी हद तक उनपर निर्भर करता है और पुतिन ने संकेत दिया कि वह ईरान के साथ ही अफगानिस्तान की ‘‘मदद’’ करने के लिए तैयार हैं।

बाइडन ने वार्ता में उठे मुद्दों को लेकर आगे और जानकारी नहीं दी।

अमेरिका का बाइडन प्रशासन ईरान को परमाणु समझौते की शर्तों का पालन करने के लिए मनाने के नए प्रयास कर रहा है।

अफगानिस्तान में आतंकवादी हिंसा फिर से सिर न उठाए, रूसी राष्ट्रपति ने इस बारे में भी बात की।

बाइडन ने कहा कि ऐसा न होते देखना काफी हद तक रूस के हित में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल