लाइव न्यूज़ :

बाइडन और मर्केल ने व्हाइट हाउस में की मुलाकात

By भाषा | Updated: July 16, 2021 09:05 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘‘मजबूत’’ करने के लिए व्हाइट हाउस में मुलाकात की।

‘ओवल ऑफिस’ में बृहस्पतिवार को बाइडन ने मर्केल का स्वागत किया और पत्रकारों से कहा, ‘‘ आज, हम अमेरिका-जर्मनी के संबंधों को और मजबूत बनाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। संबंध मजबूत हो भी रहे हैं।’’

बाइडन के जनवरी में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मर्केल की यह पहली अमेरिकी यात्रा है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं, उन्हें एक निजी दोस्त और अमेरिका का एक घनिष्ठ दोस्त मानता हूं। हम जी-7 में मिले, फिर नाटो की बैठक में भी हमारी मुलाकात हुई। जिन चीजों के बारे में, मैं बात करना चाहता हूं, उनमें से एक स्थायी दोस्ती है जिसे चांसलर ने निभाया और यह सुनिश्चित किया कि यह जारी रहे। अमेरिका और जर्मनी के बीच सहयोग मजबूत रहा है और हम इसे जारी रखने की उम्मीद करते हैं और मुझे विश्वास है कि हम ऐसा कर पाएंगे।’’

वहीं, मर्केल ने पत्रकारों से कहा कि दोनों देशों के पास अब अपने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में अधिक बात करने का अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पड़ोसी देशों से जुड़े मुद्दों से निपटने, भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं। यह भी हमारे लक्ष्य में से एक होगा।’’

इसके बाद हुई द्विपक्षीय बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक दलीप सिंह भी शामिल हुए।

बाइडन ने मर्केल के सम्मान में रात्रिभोज भी आयोजित किया। मर्केल बुधवार शाम वाशिंगटन पहुंची थीं। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से सुबह के नाश्ते पर मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा