लाइव न्यूज़ :

बाइडन और मर्केल के बीच हुई चीन से मिल रही चुनौतियों पर चर्चा

By भाषा | Updated: July 16, 2021 10:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 जुलाई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने आक्रामक होते चीन की तरफ से मिल रही चुनौतियों पर व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान चर्चा की।

मर्केल ने बाइडन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने चीन के बारे में बात की और इस बात को लेकर हमारी समझ एक सी है कि चीन कई क्षेत्रों में हमारा प्रतिद्वंद्वी है।”

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने सहयोग के कई पहलुओं के साथ-साथ चीन के साथ प्रतिद्ंवद्विता पर भी बात की चाहे वह आर्थिक क्षेत्र में हो, जलवायु संरक्षण, सैन्य क्षेत्र हो या फिर सुरक्षा के क्षेत्र में हो।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “निश्चित तौर पर आगे कई और चुनौतियां हैं।”

मर्केल ने कहा, “चीन के साथ व्यापार इस धारणा पर टिका होना चाहिए कि हम सभी को समान अवसर मिलें ताकि सब समान नियमों के अधीन काम करें और सभी के लिए मानक समान हों। संयोग से, यह व्यापार पर यूरोपीय संघ-चीन समझौते के पीछे भी प्रेरक शक्ति थी कि वे अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के मुख्य श्रम मानदंडों का पालन करते हैं।”

मर्केल ने कहा कि अमेरिका और जर्मनी चिप समेत अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को विकसित करने में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा, “हम डिजिटलीकरण के ऐसे समय में साथ में व्यापार में काम करना चाहते हैं जहां सुरक्षा के मुद्दे हमारे एजेंडा में सबसे महत्वपूर्ण हैं। हमें इस पर आदान-प्रदान करना चाहिए; हमें बात करनी चाहिए है; हमें मानदंडों, मानकों के बारे में, इंटरनेट को नियंत्रित करने के बारे में बात करनी चाहिए, यह बात करनी चाहिए कि क्या हम सामान्य मानदंडों पर सहमत हो सकते हैं, विशेष रूप से चीन के साथ हमारे संबंधों के लिहाज से।”

मर्केल ने कहा, “हमें अपने प्रयास समन्वित करने होंगे। हम यूरोपीय संघ में यह करते हैं और हमें अमेरिका के साथ भी यह करना चाहिए। लेकिन स्पष्ट रूप से ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां अमेरिकी कंपनियों और यूरोपीय कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा है और हमें इसे स्वीकार करना होगा।"

कोविड वैश्विक महामारी पर, जर्मन चांसलर ने कहा कि हर किसी को टीका लगवाना आवश्यक है और कोविड रोधी टीके बना रही कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब