लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाइडन और प्रथम महिला ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से की मुलाकात

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:10 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 25 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने क्रिसमस की पूर्व संध्या उन बच्चों के साथ बिताई जो अस्पताल में भर्ती होने की वजह से छुट्टियों में घर नहीं जा सके।

व्हाइट हाउस ने बताया कि लंबे समय से यह परंपरा चली आई है कि क्रिसमस के मौके पर देश की प्रथम महिला बच्चों के अस्पताल ‘नेशनल हॉस्पिटल’ जाती हैं लेकिन जो बाइडन का शुक्रवार को वहां जाना अचंभित करने वाला था। ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के मौजूदा राष्ट्रपति बच्चों के साथ वहां खुशियां मनाने में शामिल हुए हैं।

हालांकि, सिर्फ यही एक परंपरा नहीं थी जिसमें राष्ट्रपति शुक्रवार को शामिल हुए बल्कि वह इस मौके पर अन्य कार्यक्रम में भी शरीक हुए।

जिल बाइडन ने ‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड’ के सांता ट्रेकिंग सेवा के फोन कॉल के भी जवाब दिए। यह भी देश की प्रथम महिला से जुड़ी परंपरा का हिस्सा है। इस मौके पर भी राष्ट्रपति उनके साथ मौजूद रहे।

अस्पताल में बाइडन ने लैम्प बना रहे बच्चों से बातचीत की और उनमें से सभी से यह पूछा कि वह लैम्प के ऊपर क्या बना रहे हैं तो उनमें से कुछ ने परिवार के चित्र बनाए थे, कुछ ने हिम मानव तो कुछ ने छुट्टियों से संबंधित पलों को कैद किया था।

उन दोनों ने ही एक ऐसे बच्चे से बातचीत की, जिसने कहा, ‘उसके बुरे समय में अस्पताल ने उसकी मदद की।’ इस पर जिल बाइडन ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि आज हमलोगों से आपको खुशियां मिल रही होगी।’’ वहीं, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘बच्चे, आपसे हमें खुशियां मिलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!