लाइव न्यूज़ :

गाजा में हुई ताजा हिंसा के मुद्दे पर बाइडन और अब्बास ने फोन पर की बातचीत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 01:29 IST

Open in App

रामल्ला (वेस्ट बैंक) 15 मई (एपी) फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फलस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने का आह्वान किया।

फलस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी वाफा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फलस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।

फलस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं।

बाइडन ने भी पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए हिंसा कम करने पर जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें