लाइव न्यूज़ :

भारत में ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने पर काम कर रहा है बाइडन प्रशासन : यूएसएआईडी अधिकारी

By भाषा | Updated: April 30, 2021 11:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत में लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने और दुनिया में कोविड-19 महामारी के अब तक के सबसे विकट प्रकोप के खिलाफ सफल लड़ाई छेड़ने के लिए काम कर रहा है।

यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट (यूएसएआईडी) के एक अधिकारी ने यह बात कही।

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,86,452 नए मामले आए, जो अब तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1,87,62,976 पर पहुंच गए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख के पार चली गई। एक दिन में 3,498 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 2,08,330 पर पहुंच गई है।

यूएसएआईडी कोविड-19 प्रयासों पर वरिष्ठ सलाहकार जेरेमी कोनिन्डिक ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘जाहिर है यह दुनिया में कोविड-19 की सबसे खराब स्थिति में से एक है।’’

उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब एक दिन पहले बाइडन प्रशासन ने एक सैन्य विमान से चिकित्सा सामान और जीवनरक्षक ऑक्सीजन गैस भारत भेजी।

भारतीय अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद कोनिन्डिक ने कहा कि अस्पताल व्यवस्था पर भारी दबाव है, ऐसे में इलाज के लिए ऑक्सीजन और दवाइयों की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला बढ़ाने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी चुनौती दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पिछले साल हमारी मदद की थी। हमारे लिए महामारी के सबसे बुरे दिनों के दौरान अमेरिका को चिकित्सा सामान भेजे थे। हम उसी तरह की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

कोनिन्डिक ने कहा कि यूएसएआईडी भारत में विशेषज्ञों का एक दल भेजने पर भी काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला