लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन विभिन्न देशों के साथ ‘जैसा है’ के आधार पर संबंध रखेगा : ब्लींकेन

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:13 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 19 जनवरी चीन और रूस के साथ अमेरिका की बढ़ती प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए अमेरिका के भावी विदेश मंत्री एंटनी ब्लींकेन ने मंगलवार को कहा कि बाइडन प्रशासन दुनिया के देशों के साथ ‘‘जैसा है’’ के आधार पर संबंध रखेगा न कि ‘‘जैसा था’’ के आधार पर। उन्होंने संकेत दिया कि अगले राष्ट्रपति की कूटनीति जमीनी हकीकतों पर आधारित होगी।

ब्लींकेन ने विदेश संबंधों पर सीनेट समिति के समक्ष दिए गए बयान में कहा कि अगर अमेरिकी नागरिकों के जीवन को खतरा होता है तो विदेशों में सैन्य हस्तक्षेप किया जा सकता है। सीनेट ने अभी उनके पद की पुष्टि नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न सरकारों के साथ काम करते हुए और दुनिया भर में साझेदारी करते हुए हम अमेरिकी कूटनीति को नई ऊर्जा देंगे ताकि हमारे समय की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके। जहां भी अमेरिकी नागरिकों को खतरा होगा वहां हम कभी भी कार्रवाई कर सकते हैं।’’

ब्लींकेन ने कहा, ‘‘हम दुनिया के देशों के साथ ‘जैसा था’ के आधार पर नहीं बल्कि ‘जैसा है’ के आधार पर संबंध स्थापित करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष दुनिया में बढ़ते राष्ट्रवाद, घटते लोकतंत्र, चीन, रूस और अन्य तानाशाह देशों के साथ बढ़ती प्रतिद्वंद्विता, स्थिर एवं स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ता खतरा और हमारे जिंदगी के हर पहलु को प्रभावित करने वाली तकनीक क्रांति, खासकर साइबरस्पेस का सामना करने की चुनौती है।

बाइडन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सीनेट इस पद के लिए ब्लींकेन (58) के नाम की पुष्टि कर सकता है।

पहले से तैयार किए गए बयान में ब्लींकेन ने कहा, ‘‘कुछ चीजें बदल गईं, कुछ स्थायी बनी हुई हैं। अमेरिकी नेतृत्व अब भी मायने रखता है।’’

ब्लीकेंन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में 2015 से 2017 तक उप विदेश मंत्री थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?