लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन शरण के लिए 25,000 लोगों को अमेरिका आने की अनुमति देगा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:04 IST

Open in App

सेन डिएगो (अमेरिका), 12 फरवरी (एपी) अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि शरण के लिए मैक्सिको में इंतजार कर रहे करीब 25,000 लोगों को अदालत में आव्रजन मामलों की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आने की इजाजत दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा है कि शरण के लिए मैक्सिको में इंतजार कर रहे 25000 लोगों के लंबित मामले की 19 फरवरी को अमेरिका में अदालत में सुनवाई होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार दोनों देशों के दो सीमा स्थल को धीरे-धीरे खोलना चाहती है और प्रत्येक सीमा पर रोजाना एक काफिले में अधिकतम 300 लोगों को सीमा पार करने की अनुमति होगी।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटने वाला यह महत्वपूर्ण कदम हैं। ट्रंप की नीतियों के कारण अमेरिका में शरण मांग रहे करीब 70,000 लोग मैक्सिको में ही फंसे हुए हैं। ट्रंप कार्यकाल में जनवरी 2019 में ‘माइग्रेंट प्रोटेक्शन प्रोटोकॉल’ को लागू किया गया था।

बाइडन के कार्यकाल के पहले दिन ही गृह सुरक्षा विभाग ने ट्रंप की नीति को बदल दिया। उसके बाद सीमा पर गिरफ्तार किए गए लोगों को अमेरिका में छोड़ा गया गया और उन्हें अदालत में पेश होने के नोटिस दिए गए।

गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि इस कदम को ऐसे नहीं देखा जाना चाहिए कि प्रवासियों को शर्तों को पूरा किए बिना अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी जा रही है।

गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायरोकस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिकी सरकार सुरक्षित, व्यवस्थित आव्रजन व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि हालिया कदम आव्रजन नीतियों में सुधार को लेकर जतायी गयी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शरण के लिए अमेरिका दाखिल होने वाले लोगों की कोविड-19 की जांच की जाएगी। इस घोषणा से ऐसे शरणार्थियों को राहत नहीं मिलेगी जिनके मामलों को पूर्व में खारिज कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक