लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन भारत के साथ रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ करना चाहता है : अमेरिकी अधिकारी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो फरवरी अमेरिका की एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका का रक्षा संबंध और सहयोग राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान जारी रहेगा।

अमेरिकी वायु सेना की उप सचिव (अंतरराष्ट्रीय मामले) केली एल सेबोल्ट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत को अमेरिका का प्रमुख रक्षा भागीदार घोषित करना एक मील का पत्थर था। इसकी घोषणा पूर्ववर्ती सरकार के दौरान की गयी थी। हम अपने सहयोग को और प्रगाढ़ करना चाहते हैं।’’

अमेरिका में नए प्रशासन के साथ रक्षा संबंधों में ‘‘संभावित’’ बदलाव के बारे में पूछे गए सवाल पर सेबोल्ट ने कहा, उनकी आकांक्षा है कि यह प्रगाढ़ सहयोग जारी रहे क्योंकि ‘‘दोनों देशों के कई आपसी हित हैं और हम सुरक्षित और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी आकांक्षा है कि यह प्रगाढ़ संबंधी जारी रहे तथा हम और करीबी संबंध चाहेंगे...(अमेरिकी) रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने सबसे पहले भारत के अपने समकक्ष (रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह) से बात की। यह हमारे संबंधों को बयां करता है।’’

अमेरिकी सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधि ‘एरो इंडिया 2021’ में हिस्सा ले रहे हैं।

भारत में मिशन प्रभारी डोन हेफलिन ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पर कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा क्षेत्र में अमेरिका, भारत का विश्वस्त भागीदार है। अमेरिका ने भारत को दुनिया के बेहतरीन रक्षा उपकरणों की पेशकश की है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है और हमारा दृष्टिकोण नियमों के पालन वाली व्यवस्था कायम करना और सभी देशों की सुरक्षा, समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा