लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-तालिबान समझौते की समीक्षा करेगा बाइडन प्रशासन

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 23 जनवरी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि वह अफगान-तालिबान समझौते की समीक्षा करेगा जिससे यह आकलन किया जा सके कि आतंकी संगठन अफगान शांति समझौते के अनुरूप हिंसा में कमी कर रहा है या नहीं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एमिली हॉर्न ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपने अफगान समकक्ष हमदुल्ला मोहिब से फोन पर बातचीत के दौरान यह रेखांकित किया कि अमेरिका एक मजबूत और क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयास के साथ शांति प्रक्रिया का समर्थन करेगा, ‘‘जिसका उद्देश्य दोनों पक्षों को एक टिकाऊ और उचित राजनीतिक समाधान और स्थायी युद्ध विराम हासिल करने में मदद करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सुलिवन से यह भी स्पष्ट कर दिया कि अमेरिका फरवरी 2020 अमेरिका-तालिबान समझौते की समीक्षा करेगा, जिसमें यह आकलन भी शामिल है कि अफगानिस्तान में हिंसा को कम करने और अफगान सरकार तथा अन्य हितधारकों के साथ सार्थक वार्ता में शामिल होने , आतंकवादी समूहों के साथ संबंधों में कटौती करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं पर तालिबान कायम है या नहीं।’’

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने पिछले फरवरी में दोहा में तालिबान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत विद्रोही समूह से सुरक्षा की गारंटी के बदले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की योजना तैयार की गई है। समझौते के अनुसार अमेरिका को 14 महीने के अंदर अपने 12000 सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना था। वहां अब 2500 अमेरिकी सैनिक ही मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं