लाइव न्यूज़ :

भारत के लिए एस्ट्राजेनेका के तीन करोड़ टीके जारी करे बाइडन प्रशासन : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों का आग्रह

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:59 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, सात मई भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के एक समूह ने शुक्रवार को बाइडन प्रशासन से आग्रह किया कि कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए एस्ट्राजेनेका के टीके की कम से कम तीन करोड़ खुराक जारी की जानी चाहिए।

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करनेवाले सबसे बड़े संगठन ‘द अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ इंडियन ऑरिजिन’ (एएपीआई) ने सभी 100 सीनेटरों को भी पत्र लिखा है और भारत के लिए मदद बढ़ाने में उनका सहयोग मांगा है।

एएपीआई ने कहा कि वह व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है और प्रशासन से भारत के लिए अत्यावश्यक टीके भेजने का आग्रह कर रहा है जिससे कि वहां वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिल सके।

संगठन की कानूनी इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर संपत शिवांगी ने कहा, ‘‘वर्तमान में, भारत कोविड-19 रोधी टीकों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। एस्ट्राजेनेका इस महीने एफडीए की मंजूरी के बाद छह करोड़ टीके जारी करने जा रही है। अमेरिका सरकार से हमारा आग्रह है कि कम से कम तीन करोड़ टीके भारत को जारी किए जाएं।’’

एएपीआई के अध्यक्ष डॉक्टर सुधाकर जोन्नलगड्डा ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारत को व्यापक चिकित्सा एवं सहयोग उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं जिसकी भारत को इस समय आवश्यकता है।’’

डॉक्टरों का यह संगठन महामारी से लड़ाई में भारत की मदद के लिए अब तक 26 लाख डॉलर की राशि जुटा चुका है और देश को 1,000 ऑक्सीजन सांद्रक भेज चुका है तथा इतने ही और ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की प्रक्रिया में है।

संगठन ने मास्क और अन्य सहायता भी भारत को भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब