लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने गुआंतानामो के पहले कैदी को उसके घर भेजा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:06 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 19 जुलाई (एपी) बाइडन प्रशासन ने गुआंतानामो बे हिरासत केंद्र से एक कैदी को पहली बार बाहर भेजा है। मोरक्को के निवासी को कई वर्षों बाद रिहाई की अनुशंसा पर उसके घर वापस भेजा गया।

एक समीक्षा बोर्ड ने जुलाई 2016 में मोरक्को के कैदी अब्दुललतीफ नासीर को प्रत्यर्पित करने की अनुशंसा की थी लेकिन ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान वह गुआंतानामो में ही रहा।

‘पेरियोडिक रिव्यू बोर्ड’ प्रक्रिया ने तय किया कि अमेरिका के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए नासीर को और अधिक समय तक हिरासत में रखे जाने की जरूरत नहीं है। पेंटागन ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इसने बताया कि बोर्ड ने नासीर को प्रत्यर्पित करने की अनुशंसा की थी लेकिन ओबामा प्रशासन का कार्यकाल समाप्त होने से पहले इसे पूरा नहीं किया जा सका।

नासीर को प्रत्यर्पित किया जाना यह दर्शाता है कि जो बाइडन गुआंतानामो में भीड़ कम करने का प्रयास कर रहे हैं, जहां अब 39 कैदी हैं। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश और बराक ओबामा ने कैदी को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का समर्थन किया लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में यह स्थगित रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?