लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने घरेलू आतंकवाद का मुकाबला करने की योजना को आगे बढ़ाया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 जून (एपी) अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कहा है कि घरेलू आतंकवाद का मुकाबला करने की राष्ट्रीय रणनीति के तहत वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ खुफिया सूचनाएं साझा करने समेत घरेलू आतंकवादियों से उत्पन्न धमकियों का अपना विश्लेषण बढाएगा एवं ऑनलाइन आतंकवाद संबंधी सामग्री हटाने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को एक रणनीति योजना जारी की । इससे छह माह से भी अधिक समय पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उत्तेजित समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटोल पर धावा बोल दिया था जब कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत को सत्यापित करने के लिए मतों की गिनती में लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय की रिपोर्ट में पाया गया है कि 2021 में घरेलू हिंसक चरमपंथियों से खतरा बढ़ गया है तथा श्वेत सर्वोच्चता समूह एवं सरकार विरोधी मिलिशिया सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं।

नयी रणनीति के तहत घरेलू आतंकवाद के सरकारी विश्लेषण में वृद्धि तथा स्थानीय, प्रांतीयों एवं संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुधार का प्रावधान है। अधिकारियों ने कहा कि न्याय विभाग ने एफबीआई के तहत देशभर में घरेलू आतंकवाद के मामलों पर ‘प्रक्रियागत तरीके से’ निगरानी करने के लिए नयी प्रणाली भी लागू की है।

न्याय विभाग इस बात को भी परख रहा है कि क्या प्रशासन को कांग्रेस से विशेष घरेलू आतंकवाद कानून पारित करने की सिफारिश करनी चाहिए क्योंकि फिलहाल ऐसा कोई कानून नहीं है। ऐसे कानूनों के अभाव में न्याय विभाग को बिना किसी अंतरराष्ट्रीय संबंध वाले लोगों की विचारधारा से प्रेरित हिंसा को लेकर उन पर अभियोजन चलाने के लिए अन्य वैधानिक प्रावधानों पर निर्भर करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना