लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने एच-1बी वीजा प्रतिबंध को समाप्त करने पर नहीं लिया कोई फैसला

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने सोमवार को संकेत दिया कि उसने नए एच-1बी वीजा जारी करने को लेकर पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन के लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

अमेरिका के गृहसुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मायोरकास ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता उत्पीड़न से बचकर भाग रहे लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करना है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एच-1बी वीजा जारी करने पर प्रतिबंध की अवधि जनवरी में 31 मार्च तक बढ़ा दी थी और तर्क दिया था कि देश में बेरोजगारी की दर अधिक है तथा अमेरिका और अधिक विदेशी कर्मियों का भार नहीं उठा सकता।

मायोरकास से व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में प्रश्न किया गया, ‘‘राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप के दर्जनों शासकीय आदेश रद्द कर दिए, जिनमें ग्रीन कार्ड संबंधी आदेश और मुस्लिम वीजा प्रतिबंध को हटाने जैसे आव्रजन संबंधी आदेश शामिल हैं। एच-1बी को जारी करने पर लागू प्रतिबंध को अभी तक हटाया नहीं गया है। यदि बाइडन नई घोषणा नहीं करते हैं, तो इस आदेश की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। एच1बी वीजा पर ट्रंप प्रशासन के दौरान लगे प्रतिबंध की समीक्षा की स्थिति क्या है और क्या व्हाइट हाउस ने महीने के अंत में इस आदेश की अवधि समाप्त होने से पहले इस प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है?’’

इसके जवाब में मायोरकास ने कहा, ‘‘मुझे वास्तव में नहीं पता। मुझे प्रश्न के जवाब में प्रश्न करना अच्छा नहीं लगता। इसका निश्चित जवाब मुझे नहीं पता है।’’

उन्होंने कहा कि उत्पीड़न से बचकर भाग रहे लोगों की आवश्यकता पूरा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इस बीच, अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ने एक अक्टूबर, 2021 से शुरू हो रहे वित्त वर्ष के लिए एच-1बी आवेदन आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि उसे कांग्रेस द्वारा तय एच-1बी वीजा की सामान्य सीमा 65,000 के लिए तथा अमेरिकी विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा पूरी कर चुके 20,000 और लोगों के लिए आवेदन मिल चुके हैं। वर्ष 2021 के सफल आवेदकों का निर्णय कंप्यूटर द्वारा एक ड्रॉ के जरिए होगा।

भारत सहित विदेशी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की काफी मांग रहती है।

एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को उन व्यवसायों के लिए विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष दसियों हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात