लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने ट्रंप के समय लागू नागरिकता परीक्षा की नीति में किया बदलाव

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 फरवरी बाइडन प्रशासन ने स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन की नीति को पलटते हुए 2008 की नीति को अपनाने की घोषणा की है। इस फैसले से सभी योग्य लोगों के लिए नागरिकता पाने का मार्ग और आसान होगा।

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) ने सोमवार को कहा कि वह 2008 की नीति की ओर जा रहा है।

पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए नागरिकता परीक्षा में बदलाव करने का फैसला किया था। इसके तहत प्रश्न की संख्या 100 से बढ़ाकर 128 कर दी गयी थी और बहुवैकल्पिक सवालों में राजनीतिक और वैचारिक रूझानों की परख करने का फैसला किया गया।

नीति को बदलने की घोषणा करते हुए यूएससीआईएस ने कहा कि एजेंसी का मानना है कि एक दिसंबर,2020 को या उससे पहले आवेदन करने वालों के लिए संशोधित नागरिकता परीक्षा अनजाने में संभावित अवरोधक हो सकती है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह फैसला हमारे कानूनी आव्रजन तंत्र में फिर से भरोसा बहाल करने के लिए शासकीय आदेश के ढांचे के अनुरूप है। इसके तहत सभी योग्य लोगों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रावधान है। इसके साथ ही स्वाभाविक तौर पर नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए अवरोधक भी खत्म करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी है।’’

स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों को इसके लिए परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा में पास करने के लिए अमेरिका के इतिहास, सिद्धांतों और सरकार के गठन सबंधी जानकारी होनी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल