लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन ने नागरिकता संबंधी नीति में किया बदलाव

By भाषा | Updated: February 24, 2021 09:47 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 फरवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की नीति को पलटते हुए 2008 की नीति को अपनाने की घोषणा की है।

इस फैसले से सभी योग्य लोगों के लिए नागरिकता पाने का मार्ग और आसान होगा।

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईसी) ने सोमवार को कहा कि यह नई नीति एक मार्च से लागू होगी।

यूएससीआईसी ने पिछले साल एक दिसम्बर को नागरिकता परीक्षा में बदलाव किया था, जिसे 2020 नागरिकता परीक्षा कहा जाता है।

पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए नागरिकता परीक्षा में बदलाव करने का फैसला किया था। इसके तहत प्रश्न की संख्या 100 से बढ़ाकर 128 कर दी गयी थी और बहुवैकल्पिक सवालों में राजनीतिक और वैचारिक रुझानों की परख करने का फैसला किया गया।

नीति को बदलने की घोषणा करते हुए यूएससीआईएस ने कहा कि एजेंसी का मानना है कि एक दिसंबर, 2020 को या उससे पहले आवेदन करने वालों के लिए संशोधित नागरिकता परीक्षा अनजाने में संभावित अवरोधक हो सकती है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह फैसला हमारे कानूनी आव्रजन तंत्र में फिर से भरोसा बहाल करने के लिए शासकीय आदेश के ढांचे के अनुरूप है। इसके तहत सभी योग्य लोगों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रावधान है। इसके साथ ही स्वाभाविक तौर पर नागरिकता पाने के योग्य लोगों के लिए अवरोधक भी खत्म करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी है।’’

स्वाभाविक तौर पर अमेरिकी नागरिकता पाने के योग्य लोगों को इसके लिए परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा में पास करने के लिए अमेरिका के इतिहास, सिद्धांतों और सरकार के गठन सबंधी जानकारी होनी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला