लाइव न्यूज़ :

भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 11:24 IST

Open in App

थिम्पू, 17 दिसंबर भूटान ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की।

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि ‘‘सर्वोच्च नागरिक अलंकरण ‘नगदग पेल जी खोरलो’ के लिए नरेंद्र मोदी जी के नाम की घोषणा की गई है।’’

शेरिंग ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी शर्त के मित्रता निभाई है और इन वर्षों में विशेष रूप से महामारी के दौरान काफी मदद की है।’’

भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने फेसबुक पर एक बयान में कहा, ‘‘वह इस सम्मान के हकदार हैं। भूटान के लोगों की ओर से बधाई। सभी मुलाकातों में प्रधानमंत्री मोदी को महान, आध्यात्मिक व्यक्ति पाया। व्यक्तिगत रूप से सम्मान का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।’’

शेरिंग ने भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते