लाइव न्यूज़ :

भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:35 IST

Open in App

थिम्पू, 17 दिसंबर भूटान ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने की घोषणा की।

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें यह सुनकर बेहद खुशी हुई कि ‘‘सर्वोच्च असैन्य अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ के लिए महामहिम नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा की गई है।’’

इससे पहले, भूटान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था कि उनके देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नगदग पेल जी खोरलो’ से नवाजा है।

शेरिंग ने कहा, ‘‘इन वर्षों के दौरान, विशेष रूप से महामारी के दौरान मोदीजी ने जो बिना शर्त मित्रता निभाई है और मदद की है, भूटान नरेश ने उसे रेखांकित किया है ।’’

भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने फेसबुक पर एक बयान में कहा, ‘‘भूटान के लोगों की ओर से बधाई। सभी मुलाकातों में प्रधानमंत्री मोदी को महान, आध्यात्मिक व्यक्ति पाया। व्यक्तिगत रूप से सम्मान का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।’’ शेरिंग ने भूटान के 114वें राष्ट्रीय दिवस पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी सशस्त्र बलों का ‘लीजन ऑफ मेरिट बाय द यूएस गवर्नमेंट’ पुरस्कार मिला, जो उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के प्रदर्शन में विशिष्ट मेधावी आचरण के लिए दिया जाता है।

रूस ने 2019 में मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ पुरस्कार से सम्मानित किया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भी 2019 में मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ से सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल