लाइव न्यूज़ :

लॉयन एयर फ्लाइट क्रैश: अभी तक नहीं मिला यात्रियों का एक भी सुराग, दिल्ली का था पायलट

By मेघना वर्मा | Updated: October 29, 2018 13:46 IST

सुनेजा के लिंक्ड-इन प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि सुनेजा दिल्ली से बीलॉग करते हैं।

Open in App

इंडोनेशिया का लॉयन एयर फ्लाइट   जो सोमवार की सुबह जावा समुद्र में क्रैश कर गया था, खबर है कि इस प्लेन को भारतीय मूल के पायलट भव्य सुनेजा चला रहे थे। 189 पैसेंजर्स से भरे इस प्लेन ने सुबह एयरपोर्ट से 6 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। लेकिन 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था।

बाद में पता चला कि लॉयन एयर की ये फ्लाइट जावा समुद्र के बीच क्रैश हो गई है। आपको बता दें ये फ्लाइट जकराता से पिनांग शहर के बीच सफर कर रहा था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लेन के पायलट भव्य सुनेजा भारतीय हैं। 

लिंक्ड-इन से मिला क्लू

सुनेजा के लिंक्ड-इन प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि सुनेजा दिल्ली के मूल निवासी हैं। 2011 से ही वो लॉयन एयर लाइन से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भव्य Emirates एयर लाइन में तीन महीने तक ट्रेनी पायलट रह चुके हैं। उनको अपना पायलट लाइसेंस बेल एयर इंटरनेशनल  से 2009 में मिला था। लॉयन एयर के एक स्टेटमेंट के अनुसार सुनैजा को 6 हजार घंटे से ज्यादा फ्लाइट उड़ाने का अनुभव है। 

सुनेजा के साथ उनके को-पायलट के रूप में इंडोनेशिया के ही हारवीनो थे। जिन्हें 5 हजार घंटे से ज्यादा फ्लाइट उड़ाने का अनुभव है। अभी तक फ्लाइट के क्रैश होने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इंडोनेशिया की  डिजास्टर एजेंसी क्रश्ड हुए स्मार्ट फोन, किताबें और बैग के साथ प्लेन के कई एयरक्राप्ट की फोटोज अपलोड कर चुकी हैं जो घटनास्थल से मिली है। 

द नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के डेप्युटी चीफ ने कहा कि 300 से ज्यादा लोग जिसमें ऑफिसर्स, पुलिस और फिशरमैन भी शामिल हैं सभी रेस्क्यू में लगे हैं मगर अभी तक एक भी बॉडी नहीं मिली है। बस सभी यात्रियों के आइडी कार्ड और पर्सनल इंफॉर्मेशन से जुड़ी चीजें मिल रही हैं। 

लॉयन एयर लाइन इंडोनेशिया की कुछ सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक है। फ्लाइट रेडार 24 के मुताबिक ये नई प्लेन 737 मैक्स 8 अगस्त के दूसरे हफ्ते से ही शुरू की गई थी।      

टॅग्स :विमान दुर्घटनाइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा