लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी गरिमा वर्मा अमेरिका की आगामी प्रथम महिला के कार्यालय में डिजिटल निदेशक के तौर पर नामित

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:44 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 15 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने भारतीय मूल की गरिमा वर्मा को अपने कार्यालय में डिजिटल निदेशक और माइकल लारोसा को प्रेस सचिव के तौर पर नामित किया है। बाइडन की टीम ने यह जानकारी दी।

बाइडन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद जिल बाइडन अमेरिका की प्रथम महिला होंगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने भी प्रथम महिला के कार्यालय में अतिरिक्त सदस्यों की घोषणा की और ‘ज्वाइनिंग फोर्सेस’ पहल के नए कार्यकारी निदेशक के तौर पर रोरी ब्रोसियस को नामित किया।

टीम ने बताया कि गरिमा ओहायो और कैलिफोर्निया के सेंट्रल वैली में पली बढ़ी हैं और उनका जन्म भारत में हुआ है । गरिमा बाइडन-हैरिस के चुनाव प्रचार अभियान का भी हिस्सा थीं।

इससे पूर्व वह मनोरंजन जगत का हिस्सा रह चुकी हैं। वह पारामाउंट पिक्चर्स में मार्केटिंग फिल्म्स और वाल्ट डिज्नी कंपनी के एबीसी नेटवर्क में टेलीविजन कार्यक्रमों के लिए काम कर चुकी हैं। उन्होंने मीडिया एजेंसी होरिजन मीडिया के साथ भी काम किया है।

वर्मा कई छोटे-मोटे कारोबार और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए मार्केटिंग, डिजाइन और डिजिटल में स्वतंत्र कंसल्टेंट के तौर पर सेवा दे चुकी हैं।

टीम ने बताया कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार से जुड़े और अब बाइडन-हैरिस टीम का हिस्सा बने लारोसा डॉ. जिल बाइडन के प्रेस सचिव और मुख्य प्रवक्ता थे। लारोसा नैंसी पेलोसी के कार्यालय में हाउस डेमोक्रेटिक पॉलिसी कम्युनिकेशंस कमेटी के लिए संचार निदेशक थे।

जिन अन्य लोगों को नामित किया गया है उनमें गिना ली, वनेसा लायन और जॉर्डन मोंटोया के नाम शामिल हैं।

जिल बाइडन ने कहा, ‘‘अपनी विवधतापूर्ण पृष्ठभूमि के साथ ये समर्पित और कुशल लोक सेवक एक ऐसे प्रशासन के निर्माण में प्रतिबद्ध होंगे जो अमेरिका के लोगों के विकास में सहयोग करेगा।’’

बाइडन की टीम ने कहा कि ये कुशल एवं अनुभवी लोग डॉ. जिल बाइडन के साथ काम करेंगे और उनके कार्यालय के कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल