लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बढ़ी नवाज शरीफ की मुसीबत, भ्रष्टाचार के मामले में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By भाषा | Updated: May 30, 2020 18:22 IST

भ्रष्टाचार निरोधी निकाय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने दो मार्च को मामला दर्ज किया था और न्यायधीश सैयद असगर अली ने 15 मई को तीन नेताओं और अन्य आरोपियों- ओमनी समूह के ख्वाजा अनवर मजीद और अब्दुल घनी मजीद- को समन जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बतौर आरोपी पेश नहीं होने पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।अदालत ने शरीफ और जरदारी सहित सभी आरोपियों को 11 जून को होने वाली अगली सुनवाई में पेश होने को कहा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बतौर आरोपी पेश नहीं होने पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शरीफ इस समय लंदन में इलाज करा रहे हैं। इस्लामाबाद की अदालत ने शुक्रवार को शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ विदेशी मेहमानों से कथित रूप से लक्जरी वाहन और अन्य उपहार हासिल करने के मामले में सुनवाई की।

नियमों के तहत ये सभी उपहार राज्य की संपत्ति हैं। भ्रष्टाचार निरोधी निकाय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने दो मार्च को मामला दर्ज किया था और न्यायधीश सैयद असगर अली ने 15 मई को तीन नेताओं और अन्य आरोपियों- ओमनी समूह के ख्वाजा अनवर मजीद और अब्दुल घनी मजीद- को समन जारी किया था।

गिलानी और घनी अदालत के समक्ष पेश हुए जबकि शरीफ और जरदारी नहीं आए। पूर्व राष्ट्रपति जरदारी ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने का आवेदन दिया था जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया, लेकिन शरीफ की ओर से कोई पेश नहीं हुआ जिसके बाद न्यायाधीश ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

अदालत ने शरीफ और जरदारी सहित सभी आरोपियों को 11 जून को होने वाली अगली सुनवाई में पेश होने को कहा। इससे पहले जनवरी में एनएबी ने पूर्व राज्याध्यक्षों के खिलाफ राष्ट्रीय खजाने से उपहार लेकर करदाताओं के पैसे को नुकसान पहुंचाने और उपहारों को तोशखाने में जमा नहीं कराने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी।

एनएबी के मुताबिक शरीफ और जरदारी ने केवल 15 प्रतिशत दाम देकर कारों को अपने नाम कराया जबकि घनी ने अवैध तरीके से उपहारों को लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया जिससे राष्ट्रीय खजाने को नुकसान पहुंचा। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला