लाइव न्यूज़ :

लंदन में गांधी जयंती के अवसर पर भजन गाए गए, कई कार्यक्रम आयोजित

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:27 IST

Open in App

लंदन, तीन अक्टूबर ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने महात्मा गांधी की जयंती पर संसद चौक पर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और इस दौरान यहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर शनिवार को भजन गाए गए और गांधी के जीवन और उनकी शिक्षाओं की विरासत पर चर्चा की गई।

लंदन में ताविस्टॉक स्क्वायर गार्डन में भारत के उप उच्चायुक्त सुजीत घोष ने कैमडेन के महापौर, पार्षद सबरीना फ्रांसिस का स्वागत किया। इस स्थान पर भी महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है, जहां एक विशेष समारोह में भारतीय उच्चायोग की रक्षा शाखाओं के प्रमुखों ने और समुदाय के नेताओं ने भाग लिया।

भारतीय विद्या भवन और सरगम सांस्कृतिक संस्थान ने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन गाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद गीता फाउंडेशन और पाटीदार समाज के राष्ट्रीय संगठन ने शांति मार्च निकाला।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘उच्चायुक्त ने गांधी के जीवन से जुड़ी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसे बनारस के एक कलाकार ने लगाया था।’’

इस दौरान भारतीय दूतावास ने भारतीय विद्या भवन के सहयोग से दस सप्ताह के लिए ऑनलाइन संस्कृत वाचन कक्षा की भी शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला