लाइव न्यूज़ :

यात्रियों के साथ कंपनी के रॉकेट की पहली उड़ान में बेजोस भी करेंगे सफर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:34 IST

Open in App

वैन हॉर्न (अमेरिका), 20 जुलाई (एपी) अपनी अंतरिक्ष यात्रा कंपनी की पहली उड़ान पर लोगों के साथ जेफ बेजोस रवाना होने के लिए तैयार हैं।

ब्ल्यू ओरिजिन और अमेजन के संस्थापक दूसरे अरबपति होंगे जो अपने ही रॉकेट में सफर करेंगे। वह वेस्ट टेक्सॉस से अपने भाई, नीदरलैंड्स के रहने वाले 18 वर्षीय एक नवयुवक और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय एक महिला पायलट के साथ सफर करेंगे। इस सफर में ग्रह से बाहर जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग उनके साथी होंगे।

ब्ल्यू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट अपोलो 11 के चांद पर उतरने की 52वीं वर्षगांठ पर यात्रियों के साथ सफर के लिये तैयार है।

बेजोस करीब 66 मील (106 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंचने का लक्ष्य कर रहे हैं जो 11 जुलाई को रिचर्ड ब्रैनसन की उड़ान द्वारा तय ऊंचाई से 10 मील (16 किलोमीटर) ज्यादा है।

रॉकेट पूरी तरह स्वचालित है और ऐसे में उड़ान भरने और नीचे आने के लिये उसके अंदर प्रशिक्षित कर्मियों के होने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस उड़ान में कुल 10 मिनट का समय लगने की उम्मीद है। ब्रैनसन के वर्जिन गैलेक्टिक रॉकेट विमान के संचालन के लिये दो पायलटों की आवश्यकता होती है।

बेजोस के सपनों को साकार करने वाली यह उड़ान 2015 ने न्यू शेपर्ड रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष की 15 सफल परीक्षण उड़ानों के बाद हो रही है। पूर्व की परीक्षण उड़ानों में हालांकि कोई यात्री नहीं गया था। यह उड़ान अगर सफल रहती है तो ब्ल्यू ओरिजिन की साल के अंत तक दो और यात्री उड़ानों की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला